फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सुप्रिया सुले ने की नितिन गडकरी की तारीफ, बोलीं- वे मौजूदा सरकार में काम करने वाले एकमात्र मंत्री

Tue, 14 Feb 2023 10:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बारामती से सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता (खासकर महाराष्ट्र के नेता) इतना झूठ बोलते हैं कि उन्हें पुरस्कार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन-सी धार्मिक किताब उन्हें यह सिखाती है, मुझे नहीं पता। उन्हें इसका जवाब किसी दिन देना होगा।
विज्ञापन
राकांपा सांसद सुप्रिया सुले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में नितिन गडकरी ऐसे अकेले सदस्य हैं, जो काम करते हैं। मध्य महाराष्ट्र के परभनी में एनसीपी की एक अहम बैठक में बोलते हुए उन्होंने यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाकियों की तरह अपने दायित्व को निभाते वक्त वह पार्टी को नहीं देखते। वह पूरी ईमानदारी के साथ अपना काम करते हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में काम करने वाले एकमात्र मंत्री नितिन गडकरी हैं और मैं इसे ऑन रिकॉर्ड स्वीकार करती हूं।

बारामती से सांसद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता (खासकर महाराष्ट्र के नेता) इतना झूठ बोलते हैं कि उन्हें पुरस्कार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कौन-सी धार्मिक किताब उन्हें यह सिखाती है, मुझे नहीं पता। उन्हें इसका जवाब किसी दिन देना होगा।
विज्ञापन


ठाणे पुलिस ने हाईकोर्ट से कहा- पुलिस सुरक्षा अधिकार नहीं
ठाणे पुलिस ने बॉम्बे हाईकोर्ट से शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के सांसद राजन विचारे की सुरक्षा में कटौती को सही ठहराते हुए कहा कि एक व्यक्ति न तो अधिकार के तौर पर पुलिस सुरक्षा मांग सकता है और न ही यह दी जा सकती है। प्रक्रिया के तहत खतरे की जांच कर पुलिस सुरक्षा निर्धारित की जाती है और अवधि भी तय की जाती है। सुरक्षा कवच की बहाली की मांग को लेकर सांसद विचारे की ओर से दायर याचिका के जवाब में ठाणे के पुलिस उपायुक्त श्रीकांत परोपकारी ने मंगलवार को एक हलफनामा दायर कर यह बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें