बाम्बे हाई कोर्ट के बाहर सीबीआई के जस्टिस बृजकिशोर हरिकृष्ण लोया की संदिग्ध मौत पर देशभर से इसके विरोध में आवाज उठ रही है। जहां हाल ही में उनकी मौत पर कई प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया तो इसी बीच कल सुप्रीम कोर्ट उनकी मौत के मामले में सुनवाई करेगा।
सुप्रीम कोर्ट की एक वकील अनिता शेनॉय के पीआईएल पर कल यह सुनवाई चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में तीन जजों की बेंच करेगी। वहीं महाराष्ट्र के एक पत्रकार बंधुराज संभाजी लोने ने भी सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जज लोया की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग की है। बता दें कि बीएच लोया की मौत उन परिस्थितियों में हुई थी जब वो
सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले की सुनवाई कर रहे थे।
बता दें कि इस मामले तब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आरोपी थे और जज लोया की मौत के बाद पीड़ित परिवार ने कई सवाल उठाए। हालांकि, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इस मामले में बरी हो चुके हैं।