फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रही कोई जीने की वजह, अब राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु मांग रहे ये बुजुर्ग दंपति

Thu, 11 Jan 2018 12:27 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई के चरनी रोड पर रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को चिट्ठी लिखकर इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगी है। बुजुर्ग नारायण लावाते ने कहा कि वर्तमान में हमें कोई बीमारी या विकृति नहीं है और ऐसी कोई संभावना भी नहीं है कि भविष्य में भी हमें इस तरह की कोई समस्या होगी। 

विज्ञापन


इसलिए किसी दूसरे को परेशान करने से अच्छा है कि हम मर जाएं। हमने यह निश्चय किया था कि हम बच्चे नहीं चाहते, इसलिए हमारे परिवार में कोई भी नहीं है। बुजुर्ग महिला इरावती लावाते ने कहा कि उनके दो ऑपरेशन हुए हैं लेकिन उनके लिए अकेले फिर वहां जाना संभव नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वो एक शिक्षक थीं लेकिन अब उनके पास जीने की कोई वजह नहीं है और वो नहीं चाहतीं कि वो किसी पर बोझ बनें। 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें