फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेआई को ‘फंसाने’ वाले कथित षड्यंत्र के मामले में उचित समय पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Mon, 06 May 2019 01:24 PM IST
आसिम खान भाषा, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को यौन उत्पीड़न के ‘मनगढ़ंत और फर्जी मामले में फंसाने’ का प्रयास करने वाले कथित षड्यंत्र के मामले में सीबीआई को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर उचित समय पर सुनवाई होगी। मामला तुरंत सूचीबद्ध करने के लिए न्यायमूर्ति एस. ए. बोबड़े और न्यायमूर्ति एस. अब्दुल नजीर की पीठ के समक्ष रखा गया था।

विज्ञापन


इसपर पीठ ने याचिकाकर्ता वकील एम. एल. शर्मा से सवाल किया, ‘इतनी जल्दीबाजी क्या है? आपने मामला दायर कर दिया है, वह सुनवाई के लिए आएगा।’ उसे उचित समय पर सूचीबद्ध किया जाएगा। शर्मा ने शुरुआत में अदालत से कहा कि उनकी अर्जी पर आठ मई को सुनवाई की जाए। बाद में उन्होंने पीठ से कहा कि वह मामले पर तुरंत सुनवाई की मांग नहीं कर रहे हैं।

शर्मा ने जब कहा कि उनकी अर्जी भी उसी पीठ के समक्ष सूचीबद्ध की जाए जिसने सीजेआई को फंसाने के लिए षड्यंत्र रचे जाने का आरोप लगाने वाले वकील के हलफनामे पर सुनवाई की थी तो न्यायमूर्ति बोबड़े ने कहा, ‘हम देखेंगे कि यह कब सूचीबद्ध होता है और किसके समक्ष होता है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें