फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC Update: सुप्रीम कोर्ट ने हवाई किराये में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव संबंधी याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब

Tue, 18 Nov 2025 07:28 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट अपडेट्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सैन्य क्वार्टर के अंदर स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने की अनुमति देने से सुप्रीम इन्कार
सुप्रीम कोर्ट ने चेन्नई में सैन्य क्वार्टर के अंदर स्थित मस्जिद में नागरिकों को नमाज अदा करने की अनुमति नहीं देने की शिकायत वाली एक याचिका को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने अनुमति देने से इन्कार करते हुए कहा कि इस तरह की इजाजत से सुरक्षा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मद्रास हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के अप्रैल 2025 के आदेश को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

हाईकोर्ट की खंडपीठ ने नोट किया था कि वह सैन्य अथॉरिटी के बाहरी लोगों को पूजा या अन्य किसी उद्देश्य के लिए सेना परिसर में प्रवेश से रोकने के प्रशासनिक निर्णय में वह हस्तक्षेप नहीं कर सकती। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए वकील ने शीर्ष अदालत को बताया कि मस्जिद-ए-आलीशान में बाहरी लोगों के प्रवेश पर सिर्फ कोविड-19 महामारी के दौरान ही प्रतिबंध लगाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें