फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवालिया कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाएं खुद सुनेगा सुप्रीम कोर्ट

Fri, 30 Oct 2020 06:12 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने देश के अलग-अलग हाईकोर्टों के समक्ष लंबित पड़े दिवालिया कानून के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं की सुनवाई खुद करने का फैसला किया है। जस्टिस एल नागेश्वर राव, जस्टिस हेमंत गुप्ता और जस्टिस अजय रस्तोगी की पीठ ने दिवाला और दिवालियापन संहिता, 2016 के प्रावधानों को चुनौती देने वाली याचिकाओं को हाईकोर्टों से अपने पास हस्तांतरित कर लिया।

विज्ञापन


साथ ही सभी हाईकोर्टों को यह निर्देश भी दिया है कि वे इस मसले पर कोई नई याचिका स्वीकार नहीं करें। पीठ ने यह भी कहा कि हाईकोर्ट की ओर से पारित सभी अंतरिम आदेश अगले आदेश तक जारी रहेंगे। पीठ इन याचिकाओं पर दो दिसंबर को सुनवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें