सुप्रीम कोर्ट में वर्तमान समय तक 164 ऐसे मामलें हैं, जिन्हें विचारण और सुनवाई के लिए तीन जजों की बेंच के पास भेजा गया है। लंबे समय से पेंडिंग पड़े ऐसे 164 मामलों की सुनवाई के लिए तीन जजों की स्थाई बेंच का भी गठन करने जा रहे हैं।
वर्तमान में स्थाई तीन जजों की बेंच सिर्फ एक या दो ही है जो रोजाना मामलों की सुनवाई कर रही है। दिक्कत यह है कि इस बेंच के पास भी पहले से ही इतने केस रोज की सुनवाई के लिए रहते हैं कि लंबित केसों की सुनवाई के लिए पर्याप्त वक्त नहीं मिल पाता है। बेंच के गठन के बाद इसमें सहूलियत होगी।