लुटियंस जोन की ऐतिहासिक वास्तुकला के साथ छेड़छाड़ करने की चिंताओं पर, अधिकारी ने कहा कि हम लुटियंस की बुनियादी संरचना को नहीं छुएंगे क्योंकि यह हमारी विरासत का हिस्सा है और दुनियाभर में इसका ख्याल रखा जाता है।
लेकिन हम इस जगह को और भी खूबसूरत और आधुनिक बनाएंगे। वास्तव में हम एडवर्ड लुटियन के मूल कार्यों का अध्ययन कर रहे हैं और उनके डिजाइनों को समझ रहे हैं, जो त्रुटिहीन हैं। अधिकारी ने कहा कि उनके अनुसार इन इमारतों में कोई विकास नहीं हुआ है।
केंद्रीय शहरी और आवास विकास मंत्री हरदीप पुरी ने गुरुवार को अखबार को बताया था कि नॉर्थ ब्लॉक या साउथ ब्लॉक को नष्ट करने की कोई योजना नहीं है, हालांकि, इमारतों को आधुनिक संरचनाओं की जरूरत है।
अधिकारी ने बताया कि हम नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक और राष्ट्रपति भवन के बाहरी हिस्सों को नहीं छुएंगे, लेकिन ये सभी इमारतें भूकंपरोधी नहीं हैं इसलिए हम इनका पुनर्विकास करेंगे। ब्राजील और कुआलालंपुर जैसी राजधानियों ने नई संसदों को बनाया है, हम उनसे इस मुद्दे पर सलाह ले सकते हैं।
अधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्र द्वारा प्रस्तावित प्रस्ताव (आरपीएफ) दस्तावेज के अनुरोध के अनुसार राजपथ और केंद्रीय क्षेत्र के साथ मोटे तौर पर तीन से चार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पूरी तरह फिर से बनाया जाएगा। वहीं, सरकार 2021 दिल्ली मास्टर प्लान को भी बदल सकता है।