फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, आज होगी सुनवाई

Mon, 07 Oct 2019 01:13 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आरे पेड़ बचाओ अभियान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है। छात्रों द्वारा मामले में हस्तक्षेप करते हुए मुख्य न्यायाधीश को पत्र भेजे जाने के बाद एक विशेष पीठ सात अक्तूबर (कल) को सुबह 10 बजे इस को इस मामले पर सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को आरे मामले में संज्ञान लेने के लिए पत्र लिखा था। पत्र में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को अपने विशेषाधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मामले में तुरंत सुनवाई करनी चाहिए और पेड़ों के काटने पर रोक लगानी चाहिए।

यह पत्र लॉ स्टूडेंट रिशव के जरिए लिखा गया है। उन्होंने कहा कि पेड़ों को काटने से रोकने की लड़ाई में अभी हार नहीं हुई है। मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखने वाले छात्रों के प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि इस मामले में अपील करने के लिए समय नहीं है। लिहाजा चीफ जस्टिस से गुहार लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें