फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: दिल्ली में नाबालिग से दुष्कर्म मामले पर अदालत सख्त, कहा- निर्भया केस से हैं दर्दनाक समानताएं

Mon, 28 Sep 2026 11:27 AM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में दुष्कर्म की हालिया घटनाओं और चलती स्लीपर बस में नाबालिग से यौन अपराध के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इन घटनाओं को 2012 की निर्भया घटना की दर्दनाक याद से जोड़ते हुए सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में दुष्कर्म के हालिया मामलों और दिल्ली में चलती स्लीपर बस में नाबालिग से यौन उत्पीड़न के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत संज्ञान लिया है। कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं से 2012 की निर्भया घटना की दर्दनाक यादें ताजा होती हैं। इनमें सार्वजनिक पार्क में एक किशोरी के साथ हुई हालिया घटना भी शामिल है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन घटनाओं से कानून लागू करने वाली एजेंसियों की विफलता साफ तौर पर सामने आती है। सार्वजनिक स्थानों, जिनमें पार्क और बसें भी शामिल हैं, को रोशनी की कमी, निगरानी की कमजोर व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक सुविधाओं के अभाव में जोखिम वाले क्षेत्र बनने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

सुप्रीम कोर्ट ने की क्या टिप्पणी?
जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस के विनोद चंद्रन की पीठ ने कोर्ट की रजिस्ट्री को इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका दर्ज करने और सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि केवल एकजुटता जताना पर्याप्त नहीं है। जरूरी है कि जिम्मेदारी तय की जाए और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर स्वत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बार एंड बेंच की रिपोर्ट के मुताबिक, जस्टिस पारदीवाला ने कहा, "हालिया घटनाओं की 2012 के निर्भया मामले से दर्दनाक समानताएं सामने आती हैं। इससे यह सवाल उठता है कि क्या पिछले एक दशक में कानून लागू करने वाली व्यवस्था में कोई सार्थक सुधार हुआ है।"

चलती बस में छात्रा से हुई थी दरिंदगी
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर निर्भया जैसा कांड सामने आया। इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। ग्रेटर नोएडा से दिल्ली के कश्मीरी गेट के बीच चलने वाली एक स्लीपर बस में यह वारदात हुई। बस में 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर चालक और कंडक्टर ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों आरोपी चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 4 अगस्त 2026 की बताई गई है। वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पीड़िता मैनपुरी जिले की रहने वाली है और 11वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। छात्रा 3 अगस्त 2026 को अपने घर से बिना बताए निकली थी। वह पढ़ाई को लेकर मां की डांट से नाराज थी। उसका इरादा नोएडा सेक्टर-63 में रहने वाले अपने चचेरे भाई के घर जाने का था।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें