फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की सात जिला अदालत परिसरों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा शुरू करवाई

Sun, 14 Jun 2020 09:42 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय की रजिस्ट्री ने राष्ट्रीय राजधानी के सभी सात जिला अदालत परिसरों में वीडियो कॉन्फ्रेंस सुविधा स्थापित की है। इससे वकीलों और वादियों को अपने मामले के संबंध में शीर्ष अदालत के समक्ष सुगमता से पेश होने में सुविधा होगी। 

विज्ञापन


शीर्ष अदालत की ओर से शनिवार को जारी अधिसूचना के मुताबिक, वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष की सुविधा रोहिणी, द्वारका, पटियाला हाउस, साकेत, तीस हजारी, कड़कड़डूमा और राउज एवेन्यू जिला अदालतों में उपलब्ध रहेगी। 

अधिसूचना के मुताबिक, उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपने मामलों की सुनवाई में पेश होने के लिए वकीलों और वादियों के वास्ते वीडियो कॉन्फ्रेंस की सुविधा का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें