फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिटेक खरीदारों से हुए समझौते का पालन करे: सुप्रीम कोर्ट

Fri, 02 Sep 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक लिमिटेड ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में कहा कि नोएडा सेक्टर-96 में उसके प्रोजेक्ट बरगंडी सोसायटी के तीन फ्लैट खरीदारों के साथ समझौता हो गया है। यूनिटेक ने बताया कि तीनों खरीदारों को वैकल्पिक जगह दी जाएगी। साथ ही फ्लैट देने में हुई देरी के लिए उचित मुआवजा भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूनिटेक के इस बयान पर न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने रियल एस्टेट कंपनी से कहा कि समझौते की शर्तें पूरी न होने पर कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक को अवमानना की कार्रवाई झेलनी पड़ सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

तीन साल में दिया जाना था फ्लैट का कब्जा

- फोटो : Reuters
पीठ ने यह भी कहा कि समझौते की शर्तें पूरी न होने की स्थिति में खरीदार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। नोएडा सेक्टर-96 स्थित यूनिटेक के एक प्रोजेक्ट बरगंडी सोसायटी में इन तीनों खरीदारों ने वर्ष 2010 में फ्लैट बुक कराया था।

तीन साल में इन्हें फ्लैट का कब्जा दिया जाना था। फ्लैट की कीमत 3.84 करोड़ रुपये थी। ​समय पर फ्लैट न मिलने पर खरीदारों ने राष्ट्रीय उपभोक्ता अदालत का दरवाजा खटखटाया था, जिस पर उपभोक्ता आयोग ने यूनिटेक को इन खरीदारों का धन ब्याज समेत वापस करने के लिए कहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें