फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल में आई आपदा से तो सबक ले राज्य : सुप्रीम कोर्ट  

Sat, 08 Sep 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court
विज्ञापन
केरल में आई आपदा के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने  सभी राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों को आपदा प्रबंधन को प्राथमिकता देने केलिए कहा है। शीर्ष अदालत ने इस बात पर नाराजगी जताई कि केरल आपदा केबाद भी राज्यों ने सबक नहीं ली। 
विज्ञापन


वास्तव में न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर की अध्यक्षता वाली पीठ ने पाया कि अदालती निर्देश के छह महीने बाद भी सिर्फ नौ राज्यों की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने अब तक अपने आधिकारिक वेबसाइट्स पर क्षेत्रीय भाषाओं में आपदा प्रबंधन से संबंधित रिपोर्ट और योजनाओं को अपलोड किया है। 

राज्यों केउदासीन रवैये पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि हम देख चुकेहैं केरल में किस तरह बाढ़ के कारण तबाही हुई। बावजूद इसके राज्यों ने सबक नहीं ली। पीठ ने राज्यों को नींद से जागने के लिए कहा है। पीठ ने पूछा कि आखिरकार अब तक रिपोर्ट और योजनाओं को क्षेत्रीय भाषाओं में अनुवाद कर वेबसाइट पर क्यों नहीं डाला गया। पीठ ने सभी राज्यों को यह काम 30 अक्टूबर तक पूरा करने केलिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें