फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: 'कामाख्या मंदिर का ठीक से रखरखाव नहीं हो रहा, स्वच्छता से कोई समझौता नहीं', SC की तीखी टिप्पणी

Wed, 19 Oct 2022 02:59 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली

सार

न्यायमूर्ति रस्तोगी ने कहा कि मैं छुट्टियों के दौरान वहां गया था और मंदिर का रखरखाव तब भी ठीक से नहीं किया जा रहा था। यह मेरी निजी राय है। लेकिन स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
कामाख्या मंदिर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के कामाख्या मंदिर में ठीक से रखरखाव नहीं होने पर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने सवाल उठाए हैं। दोनों जजों ने कहा कि असम में कामाख्या मंदिर का रखरखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि  स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति सी. टी. रविकुमार की पीठ मंदिर के रखरखाव से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन


स्वच्छता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए: न्यायमूर्ति रस्तोगी
न्यायमूर्ति रस्तोगी ने कहा कि मैं छुट्टियों के दौरान वहां गया था और मंदिर का रखरखाव तब भी ठीक से नहीं किया जा रहा था। यह मेरी निजी राय है। लेकिन स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता है।  मंदिर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव धवन ने कहा कि यह एक ऐसा मामला है, जहां केवल कुछ लोगों ने पत्र लिखकर कहा है कि स्वच्छता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने अदालत को बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) जैसे विशेषज्ञ निकायों को शामिल कर मंदिर के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। शीर्ष अदालत ने दोनों पक्षों के बीच संभावित सौहार्दपूर्ण समाधान को सक्षम बनाने के मकसद से मामले की सुनवाई को जनवरी 2023 तक के लिए टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें