फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: सिर्फ तारीखें बढ़वा रहा अभियोजन पक्ष, सुप्रीम कोर्ट का दो साल से लंबित जमानत अर्जी पर सुनवाई से इनकार

Tue, 13 Dec 2022 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीठ जीवन मंडल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मंडल ने याचिका में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर है, क्योंकि हाईकोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दायर करने पर 9 दिसंबर, 2020 को नोटिस जारी किया गया था। इस मामले का फैसला दो साल से नहीं हुआ।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट में दो साल से अधिक समय से लंबित जमानत अर्जी पर सुनवाई करने से मंगलवार को मना कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा, हाईकोर्ट इस मामले में इसलिए फैसला नहीं ले पा रहा है क्योंकि अभियोजन पक्ष बार बार तारीखें आगे बढ़वा रहा है। 

विज्ञापन

जस्टिस संजय किशन कौल और जस्टिस एएस ओका की पीठ ने कहा, हाईकोर्ट ने एनडीपीएस के तहत 2020 में दर्ज मामले की इस जमानत अर्जी में 11 नवंबर को अंतिम आदेश जारी किया था। इसमें जमानत अर्जी पर विचार करने के लिए ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को पेश करने का निर्देश दिया गया था। पीठ ने कहा, हमें लगता है कि हाईकोर्ट को लंबित मामलों से कैसे निपटना है यह बताना हमारा काम नहीं है। जमानत आदेश एक अपील की तरह नहीं है कि जमानत पर विचार करने से पहले ट्रायल कोर्ट का रिकॉर्ड पूरी तरह से देखा जाए। 

पीठ जीवन मंडल की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मंडल ने याचिका में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के लिए मजबूर है, क्योंकि हाईकोर्ट के समक्ष जमानत याचिका दायर करने पर 9 दिसंबर, 2020 को नोटिस जारी किया गया था। इस मामले का फैसला दो साल से नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें