शीर्ष कोर्ट के फैसले पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में पनीरसेल्वम ने कहा कि कोई भी फैसला उनके लिए झटका नहीं है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस फैसले के बाद भी हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक उत्साहित हैं।
एआईएडीएमके के अपदस्थ नेता ओ पनीरसेल्वम ने शुक्रवार को कहा कि एडप्पाडी के पलानीस्वामी को पार्टी के अंतरिम प्रमुख पद पर बने रहने की अनुमति देने वाला सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके लिए झटका नहीं है। उन्होंने कहा कि न्याय पाने के लिए वह जनता की अदालत में जाएंगे।
विज्ञापन
शीर्ष कोर्ट के फैसले पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में पनीरसेल्वम ने कहा कि कोई भी फैसला उनके लिए झटका नहीं है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि इस फैसले के बाद भी हमारे पार्टी के कार्यकर्ता और अधिक उत्साहित हैं।
पनीरसेल्वम ने इसे 'धर्म युद्ध' बताते हुए कहा कि वह और उनके समर्थक न्याय मांगने के लिए जनता के पास जाएंगे। लोगों तक पहुंचने के लिए जल्द ही अभियान शुरू होगा और इसे पूरे राज्य में जिला-वार आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि धर्म के पक्ष में खड़े होकर न्याय मांगेगे।
विज्ञापन
पनीरसेल्वम ने कहा कि अब तक उनके खेमे का ध्यान कोर्ट के मामलों पर था। लेकिन अब से वह लोगों के बीच पहुंचकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, हमने इस मामले को सुप्रीम कोर्ट में लड़ा। हमारी बटालियन तैयार है। हम जनता की अदालत में जाएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से अच्छा फैसला मिलेगा। अपने और अपने समर्थकों के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि वे (पलानीस्वामी खेमा) डीएमके की 'ए टू जेड' टीम हैं।
पनीरसेल्वम ने कहा कि क्या वे एक भी बात पर हम पर आरोप लगा सकते हैं? एक हजार बातें हैं, ये एक के बाद एक सामने आएंगी। पनीरसेल्वम ने कहा कि उन्होंने पार्टी अनुशासन को ध्यान में रखते हुए अब तक धैर्य बनाए रखा और यह सुनिश्चित किया कि पार्टी टूट न जाए।