फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिला मामला: SC से सेंट स्टीफंस कॉलेज को राहत नहीं, दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार

Wed, 19 Oct 2022 03:24 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू की दाखिला नीति के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों की सामान्य सीटों पर दाखिला पूरी तरह से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के अंकों के आधार पर होना चाहिए।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने दाखिले को लेकर सेंट स्टीफंस कॉलेज को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया। साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसने इसे दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 2022-2023 में प्रवेश के लिए निर्धारित नीतियों का पालन करने का निर्देश दिया था। 

विज्ञापन


जानिए क्या है मामला  
डीयू की दाखिला नीति के अनुसार स्नातक पाठ्यक्रमों की सामान्य सीटों पर दाखिला पूरी तरह से सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) के अंकों के आधार पर होगा। जबकि कॉलेज 85 फीसदी एंट्रेस के अंकों व 15 फीसदी साक्षात्कार के अंकों को वेटेज देना चाहता है। डीयू की ओर से कॉलेज को बार-बार कहा जा चुका है कि वह डीयू का हिस्सा है, इसलिए वह अपनी अलग दाखिला पॉलिसी लेकर नहीं चल सकता है। 

डीयू और कॉलेज के बीच दाखिले का विवाद कोर्ट पहुंचा था। हाईकोर्ट ने डीयू के पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। डीयू रजिस्ट्रार डॉ. विकास गुप्ता ने बताया था कि 19 अक्टूबर को पहली सूची जारी की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें