फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने शराब की दुकानों को बंद करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार

Fri, 15 May 2020 12:48 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • सुप्रीम कोर्ट ने शराब की दुकानों को बंद करने के लिए दायर याचिका पर सुनवाई करने से इनकार किया
  • याचिका में कहा गया कि दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को लॉकडाउन में शराब की दुकानों को बंद करने के निर्देश देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। गौरतलब है कि सरकार ने हाल ही में निर्णय लिया था कि शराब की दुकानों को फिर से खोला जाएगा, ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। 

विज्ञापन


कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि शराब की दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा लॉकडाउन के अन्य नियमों की भी अनदेखी की जा रही है। इससे कोरोना वायरस के फैलने का खतरा है, इसलिए इन्हें बंद किया जाए। 
 

बता दें कि, कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया हुआ है। लॉकडाउन के बीच सरकार ने निर्णय लिया कि शराब की दुकानों को फिर से खोला जाए, जिससे राजस्व में बढ़ोतरी की जा सके। 
विज्ञापन


शराब की दुकानों को फिर से खोलने पर बहुत से नेताओं और लोगों ने आपत्ति जताई थी, इनका कहना था कि सरकार के इस निर्णय से बीमारी के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। इनका कहना था कि सरकार को अपना यह फैसला वापस लेना चाहिए। 

वहीं, भारत में कोरोना के मरीजों की संख्या चीन के करीब पहुंच गई है। देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3967 नए मामले सामने आए हैं जबकि 100 लोगों की मौत हुई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 81,970 हो गई है, जिनमें 51,401 सक्रिय हैं, 27,920 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 2649 लोगों की मौत हो चुकी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें