फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: राहुल को 'सुप्रीम' फटकार पर भाजपा बोली- विश्वसनीयता सवालों के घेरे में आई, भारत विरोधी मानसिकता उजागर हुई

Mon, 04 Aug 2025 03:27 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

सुप्रीम कोर्ट ने आज सेना से जुड़े बयान और भारत की जमीन पर चीन के कब्जे वाली टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल को ऐसे बयान देने के लिए फटकार भी लगाई। अदालत की नाराजगी के बाद अब भाजपा ने कांग्रेस सांसद की मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। जानिए भाजपा ने कांग्रेस सांसद के लिए क्या कुछ कहाय़
विज्ञापन
राहुल को सुप्रीम फटकार के बाद भाजपा नेता किरेन रिजिजू और गौरव भाटिया ने घेरा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लगभग ढाई साल पुरानी टिप्पणी को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी प्रकट की। शीर्ष अदालत ने कांग्रेस सांसद को फटकार लगाई और कहा कि अगर वे सच्चे भारतीय होते तो ऐसी टिप्पणी नहीं करते। अदालत ने उन्हें सेना से जुड़े मसलों पर सोशल मीडिया के बजाय संसद के पटल पर बात करने की नसीहत भी दी। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भाजपा ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया।

विज्ञापन


राहुल का बयान नुकसानदेह, सेनाओं का मनोबल गिराता है
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, अदालत ने राहुल गांधी को निराधार दावे के लिए कड़ी फटकार लगाई है। 'हजारों वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर चीनी सेना ने कब्जा कर लिया' है, राहुल का ऐसा बयान देश के लिए बेहद नुकसानदेह है और इससे हमारी सेनाओं का मनोबल भी गिरता है।'
भारतीय होने के नाते राहुल को ऐसा नहीं बोलना चाहिए
रिजिजू ने कहा, 'हम राहुल गांधी से इस तरह के निराधार बयान न देने की अपील करते रहे हैं, लेकिन वह हमारी बात नहीं सुनते। मुझे बहुत खुशी है कि कम से कम सुप्रीम कोर्ट ने अब उन्हें चेतावनी दी है। यह एक सीधी फटकार है कि एक भारतीय होने के नाते राहुल गांधी को ऐसा नहीं बोलना चाहिए। अदालत ने बहुत ही कड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- SC: 'सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते; आपको पता कैसे चला?' चीनी कब्जे वाले बयान पर राहुल से 'सुप्रीम' सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाई
शीर्ष अदालत की इस टिप्पणी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, जब हमारी सेना ने बहादुरी दिखाई और चीनी सेना को पीछे धकेला, तो राहुल गांधी ने कहा कि चीनी सेना ने अरुणाचल प्रदेश में 2000 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया, जिसमें 20 भारतीय सैनिक मारे गए। सुप्रीम कोर्ट ने राहुल के इस बयान पर कड़ी टिप्पणी की है। बता दें कि राहुल गांधी की जिस टिप्पणी पर शीर्ष अदालत ने उन्हें फटकार लगाई है, ये 9 दिसंबर, 2022 की है। उन्होंने भारत और चीन की सेनाओं के बीच गलवां में हुई झड़प पर टिप्पणी की थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Congress: 'हर भारतीय ने चीन पर सरकार से जवाब मांगा', सुप्रीम कोर्ट की राहुल गांधी को फटकार पर कांग्रेस की सफाई 

राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई
भाटिया के मुताबिक अदालत का ऐसा कहना कि 'अगर आप सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते...' राहुल गांधी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाता है। उन्होंने सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी के नेता के तौर पर वह कितने परिपक्व हैं? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी को भी रेखांकित किया जिसमें कोर्ट ने राहुल से पूछा, 'उन्हें चीनी सेना के कब्जे वाले क्षेत्र के बारे में कैसे पता। क्या वह वहां थे?' इस पर गौरव भाटिया ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने भारत विरोधी मानसिकता दिखाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें