फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: 'प्रदर्शन करना कोई अपराध नहीं', दिल्ली दंगों के मामले की सुनवाई में बोले आरोपी शादाब के वकील

Thu, 06 Nov 2025 07:37 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Delhi Riots Case: दिल्ली दंगों से जुड़े यूएपीए केस में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि प्रदर्शन करना या उसका आयोजन करना अपराध नहीं है। उनके वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि अभियोजन पक्ष के आरोप निराधार हैं। फिलहाल अदालत ने 11 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली दंगो के मामले में अभी तक किसी भी आरोपी जमानत की राहत नहीं मिली है। इसी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई हुई। इस दौरान आरोपी शादाब के वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि प्रदर्शन आयोजित करना या उसमें भाग लेना अपराध नहीं है। आगे उन्होंने अदालत को बताया कि अभियोजन पक्ष के आरोप निराधार हैं और उनके मुवक्किल के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं है। फिलहाल अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 11 नवंबर तय की है। 
विज्ञापन


वकील लूथरा ने अदालत के समक्ष कहा कि शादाब अहमद 27 वर्ष के हैं और 2016 से एनडीएस एंटरप्राइजेज, जगतपुरी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि अभियोजन पक्ष यह दावा कर रहा है कि शादाब की ओर से सुनवाई में देरी हुई है, जबकि ऐसा नहीं है। आगे उन्होंने मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि गवाहों ने केवल यह कहा कि उन्होंने शादाब को बिरयानी स्टॉल पर किसी साजिश पर चर्चा करते हुए सुना। वहीं, एक अन्य गवाह ने कहा कि शादाब ने प्रदर्शन आयोजित किया था। लेकिन प्रदर्शन में भाग लेना या उसका आयोजन करना कोई अपराध नहीं है।
 
इस दिन दिल्ली पुलिस रखेगी अपनी बात
सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एन. वी. अंजनिया की पीठ ने सुनवाई के बाद दिल्ली पुलिस को 11 नवंबर को अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया। इससे पहले सोमवार को इसी मामले में कार्यकर्ता शिफा-उर-रहमान ने अदालत से कहा था कि उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया गया है और उन पर यूएपीए के तहत झूठे आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- असम के मुख्य चुनाव आयुक्त भास्कर ज्योति का इस्तीफा, RTI दायर होने के बाद लिया फैसला

मामले में इन लोगों किया गया था गिरफ्तार
दिल्ली दंगों से जुड़े इस यूएपीए केस में उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरन हैदर और शिफा-उर-रहमान समेत कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर आरोप है कि उन्होंने फरवरी 2020 में हुए दंगों की साजिश रची थी। इन दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक घायल हुए थे। यह हिंसा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के दौरान भड़की थी।
विज्ञापन


जमानत खारिज करने पर अदालत का तर्क
दिल्ली हाईकोर्ट ने उमर खालिद, शरजील इमाम और शादाब अहमद सहित नौ आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अदालत ने कहा था कि साजिश के तहत हिंसा फैलाना और उसे प्रदर्शन के रूप में पेश करना स्वीकार्य नहीं है। हालांकि अदालत ने यह भी माना कि संविधान नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से विरोध और सभा करने का अधिकार देता है, लेकिन यह अधिकार ‘पूर्ण नहीं’ है और उस पर युक्तिसंगत सीमाएं लागू होती हैं। हाईकोर्ट ने कहा कि यदि बिना सीमाओं के विरोध की अनुमति दी जाए, तो यह कानून-व्यवस्था और संविधान दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें