फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारदा स्टिंग मामला: सुप्रीम कोर्ट से ममता बनर्जी को मिली राहत, कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

Fri, 25 Jun 2021 02:00 PM IST
Tanuja Yadav राजीव सिन्हा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को राहत देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कानून मंत्री मलय घटक को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट द्वारा उनके हलफनामे को ना लेने के फैसले पर रोक लगा दी है। इसके अलावा ममता बनर्जी को नए सिरे से कलकत्ता हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल करने को कहा है। 

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी, राज्य सरकार और राज्य के कानून मंत्री को 28 जून तक अपना आवेदन दाखिल करने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा कि इस अर्जियों पर नए सिरे से विचार करे और उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
बता दें कि ममता बनर्जी और कानून मंत्री मलय घटक ने कलकत्ता हाईकोर्ट नारदा स्टिंग मामले में हलफनामा दाखिल करने को इजाजत नहीं देने पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद पीठ ने ममता बनर्जी और मलय घटक की याचिकाओं पर अलग सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट से कहा कि राज्य सरकार और घटक की याचिका पर विचार करने के बाद ही मामले की सुनवाई की जाए। 
विज्ञापन


इसके अलावा कोर्ट ने यह भी कहा कि अपने हलफनामे की एक एडवांस कॉपी 27 जून को सीबीआई को सौंपनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट का नौ जून का फैसला रोका जा रहा है। कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट इस मामले में 29 जून को नए सिरे से फैसला ले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें