फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त हुए सुप्रीम कोर्ट के जज एमबी लोकुर, कई महत्वपूर्ण फैसलों में रहे थे शामिल

Mon, 31 Dec 2018 02:26 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस मदन बी लोकुर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के जज मदन बी लोकुर रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस वर्ष जनवरी में तत्कालीन सीजेआई दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले चार जजों में जस्टिस लोकुर भी शामिल थे। वे सुनवाई और फैसलों के दौरान अलग टिप्पणियों के कारण भी जाने जाते रहे हैं।

विज्ञापन


जस्टिस लोकुर वर्तमान सीजेआई रंजन गोगोई के बाद वरिष्ठता क्रम में दूसरे नंबर पर थे। उन्होंने सांविधानिक कानून और जुवेनाइल जस्टिस से संबंधित मामलों के साथ कई महत्वपूर्ण केस में सुनवाई की। इनमें ताज महल के संरक्षण से संबंधित केस, पर्यावरण संबंधी एमसी मेहता व गोआ फाउंडेशन केस आदि शामिल हैं। जस्टिस लोकुर ने ही यौन उत्पीड़न मामलों में पीड़ितों की पहचान उजागर नहीं करने और उनकी गरिमा का खयाल रखने संबंधी महत्वपूर्ण व्यवस्था दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें