फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप जहां के निवासी और वोटिंग के दिन वहां नहीं हैं तो कैसे करें मतदान, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब

Thu, 18 Feb 2021 01:19 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
supreme court - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

आप जिस क्षेत्र के निवासी हैं और चुनाव में मतदान के दिन वहां नहीं हैं, तो मतदान कैसे किया जाए इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। 

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट मतदान के दिन अपने क्षेत्र में नहीं रहने वाले सभी मतदाताओं को वोटिंग का मौका देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है। याचिका में कहा गया था कि बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई या नौकरी अथवा व्यवसाय के सिलसिले में अपने क्षेत्र से दूर रहते हैं। उन्हें तकनीक के जरिये मतदान करने का मौका दिया जाना चाहिए।सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर गुरुवार को केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें