फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Mumbai Cases: एक दिन में सामने आए कोरोना के 721 नए मामले, 4000 लोगों से वसूला गया जुर्माना

Thu, 18 Feb 2021 01:04 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई में कोरोना मामले (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत में कोरोना के मामलों में जहां कमी आ रही है वहीं महाराष्ट्र के आंकड़े चिंताजनक हैं। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 721 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 4000 लोगों पर मास्क न पहनने की वजह से जुर्माना लगाया गया। वहीं बुधवार को पूरे राज्य में 4787 लोगों में कोविड-19 का संक्रमण पाया गया है जो इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा है। यहां मामलों की बढ़ती संख्या के कारण लॉकडाउन लगाए जाने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा, 'लोग लापरवाह हो गए हैं। यह लोगों के ऊपर है कि वे लॉकडाउन चाहते हैं या कम बंदिशों के साथ जीते रहना चाहते हैं।' 

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कुल मामले बढ़कर 20,76,093 पहुंच गए हैं। विभाग ने एक बयान में बताया कि सबसे ज्यादा मामले अमरावती में बढ़े हैं जहां मंगलवार को 82 मामले आए थे वहीं बुधवार को इनकी संख्या बढ़कर 230 हो गई।
विज्ञापन

 



बयान में बताया गया है कि कोरोना वायरस के कारण 40 संक्रमितों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 51,631 पहुंच गई है। उसमें बताया गया है कि दिन में 3853 मरीजों को अलग अलग अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इसके बाद संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 19,85,261 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में 38,013 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं। यह लगातार आठवां दिन है जब एक दिन में तीन हजार से अधिक नए मामले आए हैं। यह बीते कुछ हफ्तों की तुलना में संक्रमण के फैलने की ओर इशारा कर रहा है। मुंबई में एक बार फिर राज्य में सबसे ज्यादा 721 मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई मंडल में 1237 नए मामले आए हैं और 12 लोगों की मौत हुई जिसके बाद मृतक संख्या 19,724 पहुंच गई है। मुंबई मंडल में मुंबई और उपनगरीय क्षेत्र आते हैं। मुंबई में मृतक संख्या 11,428 है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें