फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Supreme Court: यूपी में धर्मांतरण मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मिशन अस्पताल के अध्यक्ष को दी राहत

Sat, 02 Sep 2023 05:33 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जबरन धर्म परिवर्तन मामले में ब्रॉडवेल क्रिश्चियन हॉस्पिटल सोसाइटी के अध्यक्ष और अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। 
 
विज्ञापन
सर्वोच्च न्यायालय - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जबरन धर्म परिवर्तन मामले में ब्रॉडवेल क्रिश्चियन हॉस्पिटल सोसाइटी के अध्यक्ष और अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान की है। 

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने मैथ्यू सैमुअल और अन्य द्वारा दायर याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार को भी नोटिस जारी किया, जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश को चुनौती दी गई थी, जिसने राज्य पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दायर एफआईआर में कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

पीठ ने कहा कि विशेष अनुमति याचिका के साथ-साथ निर्देशों के लिए अंतर्वर्ती आवेदन पर नोटिस जारी करें। इस बीच, पुलिस स्टेशन कोतवाली, जिला फतेहपुर, यूपी में दर्ज एफआईआर संख्या 224/2022, 54/2023, 55/2023 और 60/2023 के संबंध में याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सीयू सिंह ने आपराधिक न्याय प्रक्रिया के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एफआईआर के संबंध में जांच पर रोक लगाने की मांग की। उच्च न्यायालय ने पहले राज्य पुलिस द्वारा उनके खिलाफ दायर एफआईआर में सैमुअल और अन्य के खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने से इनकार कर दिया था।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने सामूहिक धर्म परिवर्तन की शिकायतें मिलने के बाद सैमुअल और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम, 2021 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें