फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट: दिव्यांगों के लिए अदालत कराएगी ऑडिट, सीजेआई की अध्यक्षता में समिति का किया गया गठन

Mon, 05 Dec 2022 06:38 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इसके लिए एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की समिति का गठन किया। सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में कहा कि समिति की अध्यक्षता जस्टिस एस रवींद्र भट करेंगे।
विज्ञापन
Supreme Court - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगों की कठिनाइयों को समझने और न्याय प्रणाली तक उनकी बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपने परिसर का व्यापक एक्सेसिबिलिटी ऑडिट (सुलभता लेखापरीक्षण) कराने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने इसके लिए एक मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता में सुप्रीम कोर्ट की समिति का गठन किया। सुप्रीम कोर्ट ने एक बयान में कहा कि समिति की अध्यक्षता जस्टिस एस रवींद्र भट करेंगे। समिति को भौतिक और तकनीकी पहुंच के लिए भी एक्सेसिबिलिटी ऑडिट करने के लिए कहा गया है। समिति को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आनेवाले दिव्यांगों की समस्याओं की प्रकृति और सीमा का आकलन करने के लिए एक प्रश्नावली तैयार कर उसे जारी करने का भी काम सौंपा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें