फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट :  अदालतों में प्रत्यक्ष व ऑनलाइन दोनों तरीकों से सुनवाई हो, जनहित याचिका दायर

Sat, 06 Mar 2021 05:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की अधिकतर अदालतों में लॉकडाउन के बाद से प्रत्यक्ष सुनवाई की बजाए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सुनवाई हो रही है। पक्षकार व वकील अब ऑनलाइन के साथ ही प्रत्यक्ष सुनवाई भी बहाल करने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर की सभी अदालतों और अधिकरणों में मुकदमों की वर्तमान में जारी ऑनलाइन सुनवाई के साथ ही प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई बहाल करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। इसमें शीर्ष कोर्ट से अदालतों में प्रत्यक्ष सुनवाई बहाल करने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन


एक साल से हो रही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई
बता दें, कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के कारण पिछले वर्ष मार्च से शीर्ष अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए मामलों की सुनवाई हो रही है। निकाय तथा वकील लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि मामलों की प्रत्यक्ष तरीके से सुनवाई तत्काल शुरू की जाए।

वादी व वकील तय करें तरीका
अब इसे लेकर अधिवक्ता एम एल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस नई जनहित याचिका में दोनों तरीकों से सुनवाई करने का अनुरोध किया गया है। इसमें कहा गया है कि सुनवाई का विकल्प वादी और वकील चुनने के लिए स्वतंत्र हों।
विज्ञापन


याचिका में कहा गया है कि न्याय हित में देश भर में न्यायिक प्रक्रिया के लिए वीडियो तंत्र मुहैया कराने की खातिर राज्य को निर्देश दें। इसमें यह भी कहा गया है कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए होने वाली सुनवाई और न्यायिक रिकॉर्ड के लिए पेपर रहित ई-फाइलिंग से लोगों की जिंदगी बचेगी क्योंकि कागज को भी संक्रमण का वाहक पाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें