फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: प्रभावित राज्यों को केंद्र की सलाह, फिर अपनाएं 'टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट' की रणनीति

Sat, 06 Mar 2021 05:36 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाए लोग - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों से कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों में तेजी को देखते हुए टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट (जांच, निगरानी और इलाज) की रणनीति पर वापस लौटें। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने हरियाणा, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और चंडीगढ़ के स्वास्थ्य सचिवों के साथ बैठक की। इन राज्यों में कोरोना के दैनिक मामलों में आई तेजी को लेकर स्थिति की समीक्षा हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि बैठक में यह बताया गया कि दिल्ली के नौ जिले, हरियाणा के 15 जिले, आंध्र प्रदेश के 10, ओडिशा के 10, हिमाचल प्रदेश के नौ, उत्तराखंड के सात, गोवा के दो और चंडीगढ़ का एक जिला अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। यहां कोरोना जांच की संख्या में कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें