फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोबाइल टावर के खतरनाक होने के साक्ष्य पेश किए जाएं'

Fri, 18 Mar 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : GettyImages
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने ऐसी रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्य पेश करने के लिए कहा है जो प्रमाणित करते हो कि सेल्यूलर टावर के निकलने वाले रेडिएशन(विकिरण) मनुष्य और पशुओं के लिए हानिकारक है। 
विज्ञापन

चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा है कि मोबाइल हमारी जिंदगी का हिस्सा बन गई है। ऐसे में इसका विकल्प क्या हो सकता है। पीठ ने  कहा कि पहले हमें यह देखना होगा क्या सेल्यूलर टावर मनुष्य और पशुओं केलिए हानिकारक है। पीठ ने कहा है क्या ऐसी कोई वैज्ञानिक अध्य्यन या रिपोर्ट है जो यह प्रमाणित करता हो। पीठ ने याचिकाकर्ता को इस संबंध में दो हफ्ते के भीतर प्रमाण पेश करने केलिए कहा है।

सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि हमें यह देखना होगा कि दूसरे देश में क्या व्यवस्था है। उन्होंने कहा ‘ हमने लंदन और न्यूयार्क में टावर नहीं देखे।’ वहीं सेल्यूलर ऑपरेटरों की ओर से पेश वरिष्ठ वकील एल नागेश्वर राव ने कहा कि ऐसा कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है जो यह बताता हो कि मोबाइल टावर खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि लगभग सभी अदालतों में इस तरह केमामले लंबित है। वरिष्ठ वकील ने यह भी कहा कि दूसरे देशों की अपेक्षा हमारे देश में इससे संबंधित  कानून बेहद सख्त है।
विज्ञापन


वहीं याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश एमएल वर्मा और प्रशांत भूषण ने पीठ से कहा कि तमाम स्टडी है जो यह बताती है कि सेल्यूलर टावर से निकलने वाला रेडिएशन मनुष्य और जानवरों के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें