फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की चालाकी पर सुप्रीम कोर्ट नाराज, कहा- क्या पैसा ही तुम्हारे लिए सब कुछ है

Sat, 06 Jul 2019 03:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों की चालाकी पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। जस्टिस अरुण मिश्रा ने शुक्रवार को एक वकील को चालाकी करते हुए पकड़ा जिसके बाद उन्होंने सीनियर वकीलों को कोर्ट के साथ धोखाधड़ी करने पर कड़ी फटकार लगाई।

विज्ञापन


जस्टिस अरुण मिश्रा की पीठ ने आठ मई को केरल के एर्नाकुलम जिले की मराडु नगर पालिका क्षेत्र में कोस्टल रेगुलेटरी जोन (सीआरजेड) में बनी अवैध इमारतों तोड़ने का आदेश दिया था। लेकिन, वकील ने चालाकी करते हुए वेकेशन में पीठ बदलने का फायदा उठाया। वकील ने वेकेशन में काम कर रही पीठ से उस पर स्टे हासिल कर लिया।

शुक्रवार को जब यह मामला अरुण मिश्रा की पीठ के पास फिर से सुनवाई के लिए आया तो उन्होंने वकील की इस चालाकी पर जमकर गुस्सा निकाला। जस्टिस मिश्रा ने इसे कोर्ट के साथ धोखाधड़ी का मामला माना और अवैध इमारतों को ढहाने का आदेश भी फिर से जारी किया।
विज्ञापन


जस्टिस मिश्रा ने वकील से कहा कि तुम्हारी नैतिकता कहां चली गई है? क्या पैसा ही तुम्हारे लिए सब कुछ हो गया है। जस्टिस मिश्रा की पीठ ने नसीहत देते हुए कहा कि दूसरी बेंच को इस मामले को सुनना ही नहीं चाहिए था। दूसरी बेंच ने जो न्यायिक अनियमितता की है, उसके लिए याचिकाकर्ता जिम्मेदार है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें