श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेता
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 118वीं जयंती पर शनिवार को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मोदी ने मुखर्जी को महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक करार दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘महान शिक्षाविद् और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।’ मोदी ने मुखर्जी पर एक वीडियो भी साझा किया।
भारतीय जनसंघ नेता का जन्म 1901 को हुआ था। प्रधानमंत्री के अलावा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ सांसद सुब्रमण्यम स्वामी, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डी सहित कई नेता और कार्.कर्तां ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म छह जुलाई 1901 को कलकत्ता के एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता सर आशुतोष मुखर्जी शिक्षाविद् के रूप में मशहूर थे। 1917 में उन्होंने मैट्रिक और 1921 में बीए की उपाधि हासिल की थी। 1923 में कानून की डिग्री लेने के बाद वह विदेश चले गए थे और 1926 में इंग्लैंड से बैरिस्टर बनकर भारत वापस लौटे।
उन्होंने जिस तरह छोटी सी उम्र में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की उसी तरह केवल 33 साल की उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति बने। वह इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे उम्र के शख्स थे।