फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने विजय माल्या की अर्जी पर शुक्रवार तक के लिए टाली सुनवाई

Mon, 29 Jul 2019 11:51 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विजय माल्या (फाइल फोटो)
विज्ञापन

उच्चतम न्यायालय ने भगोड़े आर्थिक अपराधी विजय माल्या की याचिका पर आज सुनवाई करते हुए मामले को शुक्रवार तक के लिए टाल दिया है। याचिका में माल्या ने अदालत से अपनी और अपने परिवार की संपत्तियों की जब्ती पर रोक लगाने का निर्देश देने की मांग की है। इसपर अब अदालत दो अगस्त को सुनवाई करेगा। माल्या ने याचिका में कहा है कि सिर्फ किंगफिशर कंपनी से संबंधित संपत्ति ही जब्त की जाए।

विज्ञापन

 

अपनी दलील में माल्या का कहना है कि उसकी निजी संपत्ति और परिवार के अन्य सदस्यों की संपत्ति जब्त नहीं की जाए। माल्या पर भारतीय बैंकों का नौ हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने और बिना चुकाए फरार होने का आरोप है। 

शराब कारोबारी विजय माल्या को 11 जुलाई को झटका लगा था। बंबई उच्च न्यायालय ने इससे पहले विजय माल्या की इसी याचिका को खारिज कर दिया था। इस याचिका के जरिए माल्या ने सरकारी एजेंसियों द्वारा उसकी संपत्ति को जब्त करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें