फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिसीमन बिल पर सीजेपी की चेतावनी: विपक्ष ने समर्थन किया तो जनता से होगा विश्वासघात, चुनावी नक्शा बदलने का आरोप

Sat, 28 Nov 2026 02:27 PM IST
शिवम गर्ग पीटीआई, नई दिल्ली

सार

कॉकरोच जनता पार्टी ने राजनीतिक दलों और सहयोगियों से परिसीमन बिल का विरोध करने की अपील की है। पार्टी का आरोप है कि बिना सुरक्षा उपायों के सीटों की मापदंडों को बदलने से सत्ताधारी दल को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव पर सीजेपी का विरोध - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को सभी राजनीतिक दलों और सांसदों से संसद में परिसीमन बिल का विरोध करने की अपील की। पार्टी ने कहा कि जो भी दल या नेता इस विधेयक को पास कराने में मदद करेगा, वह जनता के जनादेश के साथ बड़ा विश्वासघात करेगा। सीजेपी ने आशंका जताई कि परिसीमन के नाम पर लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं सत्ताधारी दल के फायदे के लिए बदली जा सकती हैं।

विज्ञापन


पार्टी ने इसे चुनावी क्षेत्रों का पक्षपातपूर्ण पुनर्निर्धारण बताया। उसका कहना है कि मतदाताओं को अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में बांटकर चुनावी नतीजों को प्रभावित किया जा सकता है, भले ही कुल वोटों की संख्या में कोई बदलाव न हो।

सीजेपी ने चुनावी नक्शे में बदलाव पर जताई चिंता
सीजेपी ने कहा कि परिसीमन की प्रक्रिया में पर्याप्त सुरक्षा उपाय और स्वतंत्र निगरानी नहीं हुई, तो निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं में बदलाव से भाजपा को लंबे समय तक चुनावी फायदा मिल सकता है। पार्टी के मुताबिक, निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं कई दशकों तक राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्रभावित कर सकती हैं।
विज्ञापन


सीजेपी ने चुनाव आयोग की ओर से मतदाता सूची में किए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण पर भी सवाल उठाए। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में नाम गलत तरीके से हटाने और पारदर्शिता की कमी जैसी शिकायतें सामने आई हैं।

'सिर्फ सीटें बढ़ने से फायदा नहीं समझना चाहिए'
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल यह तर्क दे रहे हैं कि परिसीमन बिल से लोकसभा की सीटें 50 प्रतिशत बढ़ जाएंगी। लेकिन उनके मुताबिक, दलों को यह समझना चाहिए कि वे किस तरह के चुनावी क्षेत्र पुनर्निर्धारण का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने असम की चुनावी सीमाओं का उदाहरण देखने की बात कही।

सीजेपी नेता सौरव दास ने कहा कि विपक्षी दलों का कोई भी ऐसा कदम, जिससे भाजपा को फायदा पहुंचे, जनता के साथ विश्वासघात होगा। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति का असर युवाओं पर भी पड़ेगा।

महिला आरक्षण का समर्थन, परिसीमन पर आपत्ति
सीजेपी ने स्पष्ट किया कि वह लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षण का समर्थन करती है। हालांकि, पार्टी का कहना है कि महिला आरक्षण पहले ही संसद से पारित हो चुका है, लेकिन इसे अब तक लागू नहीं किया गया है।

पार्टी ने आरोप लगाया कि महिला आरक्षण को आधार बनाकर निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं बदलने की कोशिश की जा रही है। सीजेपी की नीति प्रमुख मेहर पसरीचा ने कहा कि लोकसभा में 550 या 850 सांसद होने की बहस से जनता के असल मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, प्रदूषण, मताधिकार से जुड़े मुद्दों और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत बताई।

30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र
केंद्र सरकार ने 30 नवंबर से संसद का चार दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान महिला आरक्षण लागू करने के लिए तीन विधेयक लाए जाने हैं। प्रस्ताव में लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के साथ प्रत्येक राज्य की सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी का जिक्र है। सरकार का लक्ष्य 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले आरक्षण लागू करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें