फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में जाएंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार 

Sun, 08 Dec 2019 01:22 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आनंद कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

सुपर 30 फिल्म से मशहूर हुए गणितज्ञ आनंद कुमार को जनवरी में अमेरिका के न्यूयॉर्क में होने वाले भारतीय गणतंत्र दिवस पर आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी अप्रवासी भारतीयों के संगठन ने एक बयान में दी है। इस संगठन का नाम फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन (एफआईए) है जो 2020 में भव्य तरीके से कार्यक्रम आयोजित होने वाला है।

विज्ञापन


इस संगठन को 2020 में 50 साल पूरे हो रहे हैं। एफआईए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा शनिवार को कहा, 'एफआईए 2020 में अपने 50 साल पूरे कर रहा है। इसलिए हम सभी आनंद कुमार के नाम पर सहमत हुए हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है और उसपर दुनियाभर में बातचीत हो रही है जिसने भारत को गौरवान्वित किया है।'

उन्होंने कहा कि सुपर 30 फिल्म अमेरिका में काफी मशहूर है और लोगों ने इसे बड़ी  दिलचस्पी के साथ देखा है। उन्होंने कहा, 'लोग उनसे मिलना चाहते हैं। हम बहुत खुश हैं कि आनंद कुमार ने कार्यक्रम में आने के लिए अपनी सहमति दे दी है।' कुमार सुपर 30 की अवधारणा के तहत समाज के वंचित वर्ग के 30 छात्रों को सालाना मुफ्त शिक्षा प्रदान करते हैं ताकि वह प्रतिष्ठित आईआईटी की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर सकें।
विज्ञापन


बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार की बायोपिक में काम किया था। यह फिल्म जुलाई 2019 में रिलीज हुई थी। जिसमें उनकी जिंदगी के उतार-चढ़ाव से लेकर उनकी उपलब्धियों तक को दिखाया गया था। उन्होंने बिहार के पटना में साल 2002 में सुपर 30 की शुरुआत की थी। 2028 तक उनके पढ़ाए हुए 481 में से 422 बच्चों ने आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की थी। डिस्कवरी चैनल ने उनपर एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें