फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुकमा हमले में 25 जवान शहीद, घायल सैनिक की मां बोली- मेरे बेटे ने 5 नक्सलियों को मारा

Tue, 25 Apr 2017 10:08 AM IST
amarujala.com- presented by: नंदलाल शर्मा
विज्ञापन
शेर मोहम्मद की मां फरीदा - फोटो : ANI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में घायल सीआरपीएफ कांस्टेबल शेर मोहम्मद के लिए पूरा देश प्रार्थना कर रहा है। उनकी मां फरीदा ने कहा कि मेरे बेटे ने पांच नक्सलियों को मारा है। मुझे उस पर गर्व है। पूरा गांव उसके लिए प्रार्थना कर रहा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः आखिर क्यों हो जाते हैं सुकमा जैसे बड़े नक्सली हमले My son killed 5 Naxals.Proud of my son, entire village is praying for him: Fareeda, mother of CRPF constable Sher Mohammed injured in #Sukma pic.twitter.com/IuV1QwzWWh — ANI (@ANI_news) April 25, 2017 बता दें कि सुकमा में घात लगाकर किए गए नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ (केंद्रीय सुरक्षा बल) के 25 जवान शहीद हो गए। 

ये भी पढ़ेंः छत्तीसगढ़ में हुए 10 बड़े नक्सली हमले, जिनमें धरती हुई लाल

इस बीच हमले में शहीद हुए जवानों के शव को छत्तीसगढ़ में माना के सीएएफ कैंप ले जाया गया है। सुकमा में हुए नक्सलियों के हमले के बाद आगे की रणनीति तय करने के लिए केंद्र की आज बैठक होगी। साथ ही गृहमंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस बारे में जानकारी देंगे। 
विज्ञापन
Raipur: Mortal remains of CRPF personnel who lost their lives in #Sukma Naxal attack, brought to CAF camp (Mana) #Chhattisgarh. pic.twitter.com/3ukEhDJmiA — ANI (@ANI_news) April 25, 2017


गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को रायपुर जाएंगे और हालात की समीक्षा करेंगे।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नक्सल हमले को कायराना बताते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजना‌थ सिंह ने सख्त लहजे में कहा कि यह हमला हमारे लिए चुनौती है जिसे हम मंजूर करते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें