दिल्ली की कड़कडूमा कोर्ट ने शनिवार को टीवी धारावाहिक निर्माता सुहैब इलियासी को उनकी पत्नी की हत्या मामले में दोषी करार दिया है। सुहैब पर पत्नी अंजू इलियासी की हत्या का केस चल रहा था। कोर्ट अब 20 दिसंबर को सजा का फैसला सुनाएगी।
#Delhi's Karkardooma court convicts TV serial producer Suhaib Ilyasi in connection with the death of his wife, Anju Ilyasi. Argument on sentence to be held on 20th December.
— ANI (@ANI) December 16, 2017
गौरतलब है कि 11 जनवरी, 2000 को सुहैब के घर पर पत्नी अंजू की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। मर्डर करने के लिए दोषी ने कैंची का इस्तेमाल किया था। 28 मार्च, 2000 को पुलिस ने सुहैब को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सुहैब के खिलाफ दहेज प्रताड़ना व दहेज हत्या की धारा के तहत आरोप तय किए गए थे।
जांच में सामने आया था कि दोनों के बीच दहेज को लेकर आपसी झगड़े की वजह से सुहैब ने पत्नी की हत्या कर दी थी। हत्या को अंजाम देने के दौरान उसने अंजू की महिला मित्र रीता को फोन कर कहा कि अंजू ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद सुहैब की साली और सांस ने दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए थे।
बता दें कि सुहैब टीवी क्राइम शो 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' को होस्ट करते थे।