इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन (इस्मा) ने चालू सत्र के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान संशोधित कर 2 फीसदी बढ़ा दिया है। इस्मा के अनुसार, 2019-20 में 2.65 करोड़ टन चीनी उत्पादन हो सकता है। यह पिछले साल की तुलना में काफी कम है, लेकिन घरेलू मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त है।
इससे पहले खाद्य मंत्रालय ने भी इस साल 2.70 करोड़ टन चीनी उत्पादन रहने का अनुमान जताया था। इस्मा ने बताया कि 15 फरवरी, 2020 तक मिलें 1.70 करोड़ टन चीनी का उत्पादन कर चुकी हैं।
सबसे बड़े उत्पादक राज्य यूपी में इस साल भी कुल चीनी उत्पादन 1.18 करोड़ टन रहने का अनुमान है, जो पिछले सत्र के बराबर होगा। हालांकि, महाराष्ट्र में इस साल चीनी उत्पादन 40 फीसदी कम रह सकता है। गौरतलब है कि देश में हर साल 2.6 करोड़ टन चीनी की खपत होती है