दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल एक बार फिर बढ़ गया है। न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार, केजरीवाल का ब्लड शुगर लेवल खतरे के स्तर पर पहुंच चुका है। वह इलाज के लिए 7 फरवरी को बंगलूरू जाएंगे जहां 10-12 दिन उनका इलाज चलेगा जिसके बाद वह वापस दिल्ली लौटेंगे।
Delhi CM Arvind Kejriwal's sugar level presently high,he will visit Bengaluru for treatment on Feb 7 & will return to Delhi after 10-12 days
— ANI (@ANI_news) February 5, 2017
बता दें कि पिछले साल जनवरी में ही केजरीवाल ने डायबिटीज का इलाज करवाया था। यही नहीं पिछले साल ही सितंबर में बंगलुरू के नारायणा अस्पताल में उनके गले की सर्जरी की गई थी।
आप पार्टी गोवा और पंजाब में चुनाव लड़ रही है जिसके लिए केजरीवाल ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे थे। जिसके बाद अब वह कुछ समय अपने शरीर को देंगे। दोनों ही राज्यों में शनिवार को ही रिकॉर्ड मतदान हुए हैं। जिसमें पंजाब(78.62 प्रतिशत) में अबतक का सबसे ज्यादा मतदान दर्ज किया गया है। आप पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में पहली बार लड़ रही है। इन दोनों ही राज्यों में उसकी टक्कर भाजपा और कांग्रेस से है।