फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी नौसेना की ताकत: ब्रह्मोस और टैंक भेदी उरन मिसाइल का सफल परीक्षण, अंडमान से दागी गईं

Wed, 02 Feb 2022 01:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इससे पूर्व रविवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को स्वदेशी नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से दागा गया।
विज्ञापन
यूरेन एंटी-शिप और ब्रह्मोस मिसाइल - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना की अंडमान निकोबार कमान ने बुधवार को ब्रह्मोस और टैंक भेदी उरन मिसाइलों का परीक्षण किया। दोनों मिसाइलें अपने लक्ष्य पर पहुंचने में कामयाब रहीं। ब्रह्मोस व उरन मिसाइल अब सेना के इस्तेमाल के लिए तैयार हो गई हैं।

विज्ञापन

इससे पूर्व रविवार को सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस को अरब सागर में स्वदेशी नौसैनिक युद्धपोत आईएनएस चेन्नई से दागा गया। यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्य को निशाना बनाकर नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत को ताकतवर व अजेय बनाएगी। 





 

हाल ही में भारत ने ओडिशा में बालासोर स्थित एकीकृत प्रक्षेपण स्थल से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के एक नए रूप का भी सफल परीक्षण किया था। इसकी मारक क्षमता लगभग 400 किलोमीटर तक है। ब्रह्मोस मिसाइल 200 किलोग्राम तक वजनी विस्फोटक सामग्री से हमला कर सकती है। यह 4321 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धावा बोल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें