फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरडीओ: जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल का किया सफल परीक्षण, नौसेना के लिए तैयार कर रहा एयर डिफेंस सिस्टम

Tue, 07 Dec 2021 10:39 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीआरडीओ के अधिकारियों ने बताया है कि कम रेंज की एक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया है और संगठन नौसेना के युद्धक जहाजों के लिए एक एयर डिफेंस सिस्टम विकसित कर रहा है। 
विज्ञापन
डीआरडीओ - फोटो : facebook.com/DPIDRDO
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने कम रेंज की जमीन से हवा में मार करने वाली वर्टिकली (जमीन से लंबवत) लॉन्च मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि डीआरडीओ की ओर से नौसेना के युद्धपोतों के लिए एक ऐसी हवाई रक्षा प्रणाली (एयर डिफेंस सिस्टम) विकसित किया जा रहा है जो लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तक निशाना लगा सकेगा।

विज्ञापन




इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया था कि देश की सीमाओं पर बढ़ते ड्रोन खतरे से निपटने के लिए डीआरडीओ स्वदेशी ड्रोन रोधी तकनीक पर काम कर रहा है। यह तकनीक जल्द ही सुरक्षा बलों को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा था कि बीएसएफ, डीआरडीओ और एनएसजी ड्रोन रोधी तकनीक विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे अपने वैज्ञानिकों पर पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही स्वदेशी ड्रोन रोधी तकनीक विकसित करने में सफल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें