फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी संसद के अंदर 'सड़क छाप भाषा' का प्रयोग करते हैं: आजाद

Thu, 28 Apr 2016 03:51 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी ने की विवादित टिप्पणी - फोटो : Getty
विज्ञापन
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर विवादस्पद टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि स्वामी संसद के अंदर 'सड़क छाप भाषा' का प्रयोग करते हैं जो कि ठीक नहीं है।
विज्ञापन


अगस्ता वेस्टलैंड मामले में बोलने के लिए सुब्रमण्यम स्वामी जैसे ही सदन के सामने खड़े हुए वैसे ही कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच उप सभापति पीजे कुरियन ने स्वामी को अगस्ता वेस्टलैंड मामले में अनुचित शब्दों का प्रयोग करने के लिए कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी।

उन्होंने कहा कि अगर सदन के अंदर स्वामी ऐसी ही अमर्यादित टिप्पणियां करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उप सभापति ने मीडिया चैनलों को भी निर्देश देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियों को वह अपने रिपोर्ट में न छापें। 
विज्ञापन


नकवी के इस बयान के बाद एक बार फिर से सदन का माहौल गरमा गया और हंगामा शुरू हो गया। गौरतलब है कि अगस्ता वेस्टलैंड के साथ हुए हेलिकॉप्टर समझौते में पूर्व के यूपीए सरकार के मंत्रियों के घूस लेने का आरोप है। सुब्रमण्यम स्वामी का आरोप है कि इस डील में सोनिया गांधी को भी फायदा पहुंचा है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें