भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मणयम स्वामी ने मंगलवार को कहा कि सरकार को एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने को अगले चुनाव तक टाल देना चाहिए। भाजपा नेता ने सरकार से नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा को भी हटाने की मांग की।
स्वामी का यह टिप्पणी आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि राष्ट्रीय विमानन कंपनी का बागडोर भारतीय कंपनी के हाथ में रहनी चाहिए। उन्होंने विमानन क्षेत्र में ‘नियंत्रण और मालिकाना हक खोने’ को लेकर भी चेतावनी दी थी।
स्वामी ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ‘मैं आरएसएस सरसंघ चालक मोहन भागवत के एयर इंडिया परिवार को बेचने संबंधी समय पर आई टिप्पणी का स्वागत करता हूं। नरेंद्र मोदी को मेरी सलाह है कि इस प्रस्ताव को 2019 चुनाव के बाद के लिए टाल देना चाहिए। साथ ही जयंत सिन्हा को मंत्रिमंडल से बाहर कर देना चाहिए। ’