फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीआई गवर्नर को जल्द से जल्द शिकागो भेजना चाहते हैं बीजेपी के स्वामी

Thu, 12 May 2016 06:13 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन हमारे देश के लायक नहीं है।  स्वामी ने कहा कि मुझे लगता है कि आरबीआई गर्वनर हमारे देश के लिए अनुकूल नहीं है। स्वामी ने यह भी कहा कि उसको (राजन को) जितना जल्दी छुट्टी करके शिकागो भेज सकते हो भेजना चाहिए। स्वामी ने कहा कि जिस तरह से यह ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं इससे बेरोजगारी बढ़ गई है और देश को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते दिनों गवर्नर रघुराम राजन ने  वाशिंगटन में एक बयान देते हुए कहा था कि 'हमें अभी भी वो स्‍थान हासिल करना है, जहां पर पहुंच कर हम संतोष जाहिर कर सके। उन्होंने एक कहावत को याद करते हुए कहा था कि हमारे यहां एक कहावत है अंधों में काना राजा। हमारी अर्थव्यवस्‍था कुछ वैसी ही है।' इस कार्यक्रम में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद थे।

राजन ने  वेतन में फैली असमनातओं पर भी अपनी राय जाहिर कर चुके हैं। देश भर में फैले स्कूलों पर बीते ही दिनों एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राजन ने कहा था कि 'एजुकेशन लोन के जरिए घटिया स्‍कूल-कॉलेज से मिलने वाली डिग्री से बचना चाहिए। ऐसे स्कूल-कॉलेज बच्चों को कर्ज में फंसा कर बिना काम की डिग्रियां दे रहे हैं।'
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि राजन की खरी खरी सरकार में मौजूद लोगों को अच्छी नहीं लगती। राजन का कार्यकाल इसी साल 4 सितंबर को खत्म हो रहा है।
  Mujhe lagta hai RBI Governor hamare desh ke liye anukool nahin hain: Subramanian Swamy,BJP. pic.twitter.com/zsSGFRvTZ0 — ANI (@ANI_news) May 12, 2016

  The way he has raised interest rates saying that inflation will be curbed, the country has suffered because of this: Subramanian Swamy, BJP. — ANI (@ANI_news) May 12, 2016

  Issey berozgaari badh gayi hai, usko jitna jaldi chutti karke Chicago bhej sakte ho, bhejna chahiye: Subramanian Swamy, BJP on RBI Governor — ANI (@ANI_news) May 12, 2016
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें