सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यम पर हमले को अनुशासन के दायरे की याद दिलाने वाले अरुण जेटली को भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने करारा जवाब दिया है।
जेटली का नाम लिए बिना स्वामी ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिये कहा कि बिना मांगे मुझे अनुशासन और नियंत्रण की सलाह देने वाले लोग यह नहीं समझ रहे कि यदि मैंने अनुशासन तोड़ा तो खून खराबा हो जाएगा। जेटली का नाम लिए बिना ही स्वामी ने उनके ड्रेस कोड पर भी तंज कसा।
स्वामी ने ट्वीट के जरिये ही कहा कि भाजपा को अपने मंत्रियों को विदेश यात्रा के दौरान पारंपरिक परिधान का इस्तेमाल किए जाने का निर्देश दिया जाना चाहिए। इस हमले को जेटली के चीन दौरे के दौरान बैंक ऑफ चायना के अध्यक्ष तियान गुओली से मुलाकात लाउंज सूट पहने जाने से जोड़ कर देखा जा रहा है।