फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीईआरटी की 12वीं क्लास में इंदिरा, इमरजेंसी, अयोध्या से लेकर मोदी तक को पढ़ेंगे छात्र 

Wed, 09 May 2018 09:40 PM IST
सीमा शर्मा, नई दिल्ली
विज्ञापन
NCERT
विज्ञापन
राजनीति विज्ञान के छात्र अब इंदिरा गांधी, कांग्रेस, इमरजेंसी का दौर, अयोध्या विवाद से लेकर वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राजनीति से जुड़ा पाठ भी पढ़ेंगे। एनसीईआरटी ने कक्षा-12 की राजनीति विज्ञान के नए पाठ्यक्रम में इन्हें शामिल किया गया है। ये विषय स्वतंत्र भारत में राजनीति पार्ट-2 की पुस्तक का हिस्सा रहेंगे।
विज्ञापन

 
सीबीएसई बोर्ड समेत देश के 18 राज्यों में शैक्षणिक सत्र 2018-19 में एनसीईआरटी की इस किताब में ये सारे पहलू शामिल किए गए हैं।  पुस्तक की शुरुआत में चरखी पर बड़े राजनीतिक चेहरों को दिखाया गया है, जसमें राजीव गांधी, वीपी सिंह, एलके आडवाणी, चंद्रशेखर, ज्योति बसु, एनटी रामाराव, देवीलाल, पीके महंत, के. करुणानिधि शामिल हैं। छात्रों को अयोध्या मामले से जुड़े घटनाक्रम के बारे में भी बताया जाएगा। दिसंबर 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद ध्वंस का विवाद हुआ। इसी दौरान देश में राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता पर बहस तेज हुई। इन बदलावों का संबंध भाजपा के उदय और हिंदुत्व की राजनीति से भी जोड़ा गया है।

भाजपा के उदय और कांग्रेस के पतन पर फोकस 

1989 के चुनाव में कांग्रेस की हार के साथ किसी दूसरी पार्टी को चुनाव में बहुमत नहीं मिला था। किताब में इसे कांग्रेस का पतन का नाम दिया गया है। क्योंकि इसी हार के बाद उसका दबदबा खत्म होकर बहुदलीय शासन-प्रणाली का युग शुरू हुआ। खास बात यह है कि छात्र ग्राफिक्स के माध्यम से ये भी जानेंगे कि कैसे 1984 से 2014 तक के हर लोकसभा चुनावों के साथ कांग्रेस नीचे की तरफ गई और भाजपा ने अपने स्तर में बढ़ोतरी की। इसे एक नई सहमति का उदय नाम दिया गया है। इसी तरह 16वीं लोकसभा में विभिन्न दलों की स्थिति और भारतीय जनता पार्टी के 281 सीट लेकर जीत का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने को भी ग्राफिक्स से दिखाया गया है।
विज्ञापन


भाजपा को दिखाया है शाहबानो मामले से मुस्लिम महिलाओं की आवाज बनीं 

किताब में दिखाया गया है कि भाजपा वर्तमान मोदी सरकार के काल में ही मुस्लिम महिला हितैषी नहीं है, बल्कि 1985 में भी शाहबानो मामले में भी उसने पीड़िता का साथ दिया था। इस मामले में मुस्लिम महिला शाहबानो ने भूतपूर्व पति से गुजारा भत्ता हासिल करने के लिए सर्वोच्च अदालत से गुहार लगायी थी। बाद में फैसला शाहबानो के पक्ष में आया, लेकिन कट्टरपंथी मुस्लिम संगठनों ने अदालत का फैसला बदलवा दिया। तब भाजपा कांग्रेस सरकार के खिलाफ खड़ी हुई थी। 

ये भी हैं कुछ खास बिंदु: 

-किताब के 178 पेज पर एक कार्टून है, जिसमें 1971 के चुनाव में इंदिरा गांधी को सबसे ऊंचा और अटल बिहारी वाजपेयी को नीचे दिखाया गया है, जबकि 1999 में प्रधानमंत्री बने वाजपेयी को अपने गठबंधन संग सबसे ऊंचा कद दिखाया गया है तो सोनिया गांधी सबसे नीचे हैं।
- पेज नंबर 179 में छात्रों को 1989 से लेकर 2014 तक के प्रधानमंत्रियों के बारे में जानकारी मिलेगी, जिसमें वीपी सिंह से लेकर नरेंद्र मोदी शामिल हैं। 
विज्ञापन

- पेज नंबर 184 में सांप्रदायिकता, धर्मनिरपेक्षता व लोकतंत्र के अध्याय में लिखा है कि वीडी सावरकर ने हिंदुत्व को परिभाषित किया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें