फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जस्टिस चेलमेश्वर ने ठुकराया अपने विदाई समारोह का आमंत्रण, सुप्रीम कोर्ट भी नहीं पहुंचे

Wed, 09 May 2018 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
जस्टिस जे चेलमेश्वर
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट में दूसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश जस्टिस जे चेलमेश्वर ने बुधवार को अपने विदाई समारोह का आमंत्रण ठुकराया दिया है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने उनके लिए 18 मई को समारोह करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने निजी कारणों का हवाला देते इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 22 जून को रिटायर हो रहे जस्टिस चेलमेश्वर का 18 मई को कोर्ट में अंतिम कार्यदिवस है। 

विज्ञापन


एससीबीए के अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील विकास सिंह ने बताया कि बार के सदस्य पिछले हफ्ते जस्टिस चेलमेश्वर को विदाई समारोह का आमंत्रण देने गए थे लेकिन उन्होंने तब भी इससे मना कर दिया था। बुधवार को एक बार फिर बार सदस्य राजी करने के लिए उनसे मिले लेकिन उनके रुख में कोई बदलाव नहीं आया।

 मुलाकात के दौरान जस्टिस चेलमेश्वर ने कहा कि जब उन्हें आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से दूसरे हाईकोर्ट भेजा गया था तो उस वक्त भी वह विदाई समारोह में शामिल नहीं हुए थे। जस्टिस चेलमेश्वर बुधवार को न्यायिक कार्य के लिए सुप्रीम कोर्ट भी नहीं पहुंचे। यह लगातार तीसरा बुधवार था जब जस्टिस चेलमेश्वर न्यायिक कार्य से दूर रहे। 
विज्ञापन


जस्टिस चेलमेश्वर 12 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट के तीन अन्य वरिष्ठ न्यायाधीशों जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस एमबी लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ के साथ प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विवादों में आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें