फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने मनाई SSC की  तेरहवीं, बोले- ये संस्था अब मर चुकी है

Sun, 11 Mar 2018 08:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने रविवार को दिल्ली में संस्था की तेरहवीं मनाई। गुस्साए छात्रों ने इस दौरान कहा कि प्रदर्शन के 13वें दिन हमने कर्मचारी चयन आयोग संस्थी की तेरहवीं मनाई क्योंकि यह मर चुकी है। 

विज्ञापन


बीते महीने 17 से 22 फरवरी के बीच हुई एसएससी परीक्षा में घपलेबाजी से आहत छात्रों ने एक सुर में कहा 'जिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए इस संस्था का निर्माण किया गया थो वह पूरे नहीं हो रहे क्योंकि संस्था पूरी तरह से मर चुकी है।'

बता दें कि परीक्षार्थी कम्बाइंड ग्रेजुएट लेवल टीयर-2 की सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। 

इससे पहले छात्रों ने प्रदर्शन के 9वें दिन एसएससी का श्राद्ध भी किया था।  एसएससी मुख्यालय के सामने ही 15 छात्रों ने बाल मुंडवाकर विरोध जताया था। इस बीच छात्रों ने एसएससी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की थी।
विज्ञापन


ये है मांगे 
1. अब छात्रों की पहली मांग है कि सुप्रीम कोर्ट की सिटिंग बेंच की निगरानी में एसएससी द्वारा गत वर्ष करवाई गई सभी परीक्षाओं एवं सम्पूर्ण कार्य प्रणाली की सीबीआई जांच करवाई जाए। 
विज्ञापन

2. जांच पूरी होने तक एसएससी द्वारा कराई जाने वाली आगामी परीक्षाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें