फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ट्रेन में बिना पानी, बिना बदबू वाला टॉयलेट, मनिपाल यूनिवर्सिटी के छात्र ने बनाया

Fri, 17 Jun 2016 05:05 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
आप सुहाने सफर पर निकलें और ट्रेन में घुसते ही टॉयलेट से आती बदबू का प्रहार झेलना पड़े तो सारा मजा किरकिरा हो जाता है। भारतीय रेल की अच्छे से अच्छी गाड़ियों में टॉयलेट की समस्या आम है। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क के लिए एक छात्र का डिजाइन सौगात लेकर आया है। विनोद एंथनी थॉमस मनीपाल विश्वविद्यालय के छात्र है। रेलवे के लिए विनोद का बनाया पानी और बदबू रहित शौचालय रेलवे को भा गया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के तहत भारतीय रेल को भी साफ और स्वच्छ बनाने का वीणा उठाया गया है। रेलवे ने बिना पानी और बदबू वाले शौचालय को डिजाइन करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता लखनऊ में हुई। 10 छात्रों को इसके लिए चुना गया। दस में से दूसरे नंबर पर रहे विनोद एंथनी का डिजायन रेलवे को सबसे ज्यादा पसंद आया। 
विज्ञापन


विनोद को इस बनाए डिजाइन के लिए इनाम मिला। विनोद को बतौर इनाम 75 हजार रुपए की धनराशि दी गई। विनोद के साथ राहुल गर्ग और टीम मेट सौरभ हंस भी शामिल थे।

विनोद का बनाया हुआ डिजाइन रेलवे ट्रैक को गंदगी से बचा सकता है। ये डिजाइन मुख्य तौर वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम पर आधारित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें