फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल के छात्र से इश्क कर बैठी थी 40 साल की टीचर, 10 दिन बाद पुलिस की गिरफ्त में

Sun, 12 Jun 2016 03:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ahmedabadmirror
विज्ञापन
10 दिन पहले लापता हुए टीचर और स्टूडेंट को पुलिस ने पकड़ लिया है। गुजरात के अहमदाबाद की एक 40 वर्षीय टीचर, 15 साल के स्टूडेंट के साथ 1 जून को फरार हो गई थी। इस टीचर का नाम मनीषा जोशी है और छात्र का नाम ईश्वर प्रजापति। मनीषा ईश्वर को ट्यूशन पढ़ाती थी। दोनों ही वस्त्राल के किशन लेंडमार्क रेसिडेंसी में रहते हैं। करीब दस दिन की तलाश के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान टीचर ने नाबालिग स्टूडेंट से प्यार करने की बात कबूली है। दोनों ने लापता रहने के दौरान शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कबूली है। 
विज्ञापन


रमोल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर परेश सोलंकी ने बताया, 'हमने दोनों के लापते होने के बाद से उनकी लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की, पहले तो सूचना मिली की दोनों भरौंच क्षेत्र में है। इसके बाद पता चला कि दोनों राजस्थान के माउंट आबू में छुपे हैं। हालांकि हमें इस बात की जानकारी नहीं थी कि मनीषा उस नाबालिग बच्चे के साथ है या अकेली। जब उस लड़के ने अपने दोस्तों से पैसों की मदद के लिए फोन किया तब जाकर हमें उसकी लोकेशन का पता चला, फिर हमने उसके दोस्त को बोला कि तू मदद के लिए तैयार हो जा और उसे पैसे लेने के लिए रामोल बुला ले। शनिवार शाम को टीचर मनीषा के साथ वो पैसे लेने के लिए आया और हमने उन्हें पकड़ लिया।'

पुलिस ने बताया, 'दर्ज बयान के अनुसार महिला मनीषा नाबालिग छात्र को 10वीं क्लास की ट्यूशन दिया करती थी, इसी दौरान उसे किशोर से प्यार हो गया। एक जून को उसने लड़के को फोन कर वस्त्राल इलाके में मिलने के लिए बुलाया। नाबालिग बाइक पर उससे मिलने गया और इसके बाद दोनों वहां से फरार हो गए। पहले दोनों मुम्बई गए फिर वहां से गुजरात वापस लौटे।' इस दौरान दोनों ने लगभग 2200 किमी बाइक से यात्रा की है। पुलिस ने लड़के को उसके परिवार वालों की कस्टडी में दे दिया है जबकि टीचर मनीषा के खिलाफ पास्को एक्ट के अलावा भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें