फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान में क्यों देर से हो रही हैं शादियां, शिंजो अबे की पत्नी से छात्रों ने पूछे सवाल

Fri, 15 Sep 2017 10:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
अकाई - फोटो : PTI
विज्ञापन
जापान में शादी देर से क्यों होती है? क्या जापान की अगली पीढ़ी खेती करना चाहती है? जापान में अपनी ग्रोथ रोके बिना प्रदूषण पर रोक कैसे लगाई? ऐसे कुछ 15 सवाल जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे की पत्नी अकाई से पूछे गए। ये सभी सवाल गुजरात विश्वविद्यालय के छात्रों और अकाई के बीच रखे गए एक इंटरएक्टिव अधिवेशन के दौरान पूछे गए। 
विज्ञापन



अधिवेशन में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों ने बताया कि अकाई ने इन सभी सवालों का जवाब बड़ी ही विनम्रात से दिया। जापान में देर से शादी की बात पर उन्होंने कहा कि हमारे यहां लोग शिक्षा और करियर दोनों को बराबर समय देते हैं। 

पढ़ें: अहमदाबाद-मुंबई बुलेट ट्रेनः समुद्र के नीचे दौड़ेगी 7 किलोमीटर, दो घंटे में पूरी होगी 508KM दूरी

उन्होंने कहा कि हमारे यहां महिला हो या पुरुष दोनों अपने करियर और शिक्षा को बराबर समय देते हैं। एक बार प्रोफेशनल लाइफ सेट हो जाए तो वह शादी के बारे में विचार करते हैं। इस अधिवेशन में ज्यादातर सवाल पर्यावरण, प्रदूषण, जलवायू परिवर्तन और कृषि से जुड़े हुए थे। 
विज्ञापन


जेंडर और जापान में जलवायू परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि महिलाएं प्रकृति के ज्यादा करीब होती हैं और वह प्राकृति आपदा से ज्यादा बेहतर ढंग से निपट सकती हैं। इस अधिवेशन के दौरान उन्हें जो गिफ्ट मिले थे, उसमें सिल्क की साड़ी, उनका पोर्टफोलियो और महात्मा गांधी के स्टैंप का प्रतिरूप दिया शामिल था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें